{"_id":"69e29e2c7e9c92bdd7016f4f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111972-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हेरोइन बरामदगी मामले में आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हेरोइन बरामदगी मामले में आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
सांबा। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय सांबा ने आरोपी को जमानत दे दी है। यह मामला इसी वर्ष पुलिस थाना रामगढ़ में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। इसमें आरोपी सर्वजीत सिंह निवासी उधमपुर के कब्जे से 15.58 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।
अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में नहीं आती और एफएसएल रिपोर्ट भी अभी लंबित है। वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए मामले की गंभीरता और नशे के बढ़ते खतरे का हवाला दिया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी से काफी कम है। आरोपी लंबे समय से हिरासत में है। ऐसे में अदालत ने आरोपी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बांड पर रिहा करने के आदेश दिए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी ट्रायल के दौरान हर पेशी पर उपस्थित रहेगा और साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेगा।