{"_id":"69e14baf9b76478e5e0348ab","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111963-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
सांबा। सुंब ब्लॉक के गांव बैन बबेती में वीरवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। पहाड़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार कांता देवी पत्नी शमशेर सिंह रोजमर्रा की तरह पहाड़ी क्षेत्र में घास काटने गई थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी ढलान में जा गिरीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गई हैं। इनके सिर से मां का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि उनके पति शमशेर सिंह जो पेशे से ड्राइवर हैं, इस घटना से गहरे सदमे में हैं। वहीं, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।