{"_id":"69dea2ea34fc903d32046fc0","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111927-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीसीआर सांबा के माध्यम से सूचना मिली कि पुरुषोत्तम कुमार (38) निवासी बष्ट, चनैनी (उधमपुर) हाल निवासी बाड़ी ब्राह्मणा को जीएमसी जम्मू में मृत अवस्था में लाया गया है।
सूचना उपरांत थाना बड़ी ब्राह्मणा में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।