{"_id":"69b4774a5012b94bb80b9428","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111380-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नवरात्र को लेकर सजने लगे महामाई के दरबार, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नवरात्र को लेकर सजने लगे महामाई के दरबार, बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
नवरात्रों के उपलक्ष्य पर सजा सांबा में चीची देवी मंदिर दरबार।
- फोटो : samba news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। शक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्र इस वर्ष 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। नवरात्र को लेकर जिले भर के मंदिरों और घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई, रंग रोगन और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिनों तक चलेंगे और 27 मार्च को रामनवमी के साथ इसका समापन होगा।
सांबा के प्रसिद्ध चीची देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर में रंग रोगन के साथ फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट का काम जोरों पर है। वहीं श्रद्धालु भी घरों में माता की चौकी और अखंड ज्योति की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, कलश और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी संध्या देवी ने बताया कि नवरात्र हमारे लिए बहुत ही पवित्र पर्व है। हम हर साल पूरे परिवार के साथ व्रत रखते हैं।
वहीं कविता शर्मा ने कहा कि मंदिरों में होने वाले भजन-कीर्तन और जागरण का इंतजार रहता है। इससे पूरे इलाके में भक्ति का माहौल बन जाता है।
एक अन्य श्रद्धालु मंजू देवी ने बताया कि नवरात्र में माता रानी के दरबार की सजावट देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस बार भी चीची देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
नवरात्र के आगमन को लेकर पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिरों में भक्तों की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।