{"_id":"698ce6c2d71030d1cf07cce6","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110924-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना के वाहन और कार में टक्कर, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना के वाहन और कार में टक्कर, तीन युवक घायल
Thu, 12 Feb 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश्वर सैन्य क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर दो बजे हुआ हादसा
सांबा। महेश्वर सैन्य क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर दो बजे सेना के वाहन और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान हरवीर सिंह (29) निवासी कुंजवानी जम्मू, सूरज कुमार (22) और लाल बिहारी (18) दोनों निवासी बिहार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।