फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बरसात में सब्जियों के दाम हुए दोगुने, टमाटर पहुंचा 100 रुपये किलो

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा में ग्राहक के इंतजार में बैठा दुकानदार। - फोटो : samba news
सांबा। बरसात का मौसम शुरू होते ही बाजार में सब्जियों के दामों में उछाल आया है। हफ्ता पहले 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 80 से 100 रुपये किलो पहुंच गया है। इससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बारिश के चलते खेतों में जलभराव और फसल को नुकसान होने से सब्जियों की पैदावार में कमी आई है। इससे दाम बढ़ गए।
विज्ञापन

बाजार में खीरा 40 से 50 रुपये प्रति किलो, बींस 100 से 120 रुपये प्रति किलो, आलू 30 रुपये, पत्ता गोभी 40 से 50 रुपये, नींबू 100 रुपये, अदरक 100 रुपये, कद्दू 50 रुपये, टमाटर 80 से 100 रुपये, करेला 60 रुपये और भिंडी 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बरसात में स्थानीय सब्जी मंडियों में आवक कम हो जाती है और अधिकतर सब्जियां बाहरी राज्यों से मंगाई जाती हैं। इसके चलते लागत बढ़ जाती है और दाम आसमान छूते हैं। उनका कहना है कि दो महीने बाद जब स्थानीय सब्जियां फिर से मंडी में आना शुरू होंगी तो दामों में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संध्या देवी, अनु देवी, ज्योति देवी, आशु देवी और शालू देवी ने कहा कि लगातार बढ़ती सब्जियों की कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने मांग की कि सब्जियों के दामों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed