{"_id":"68701ecde1d5314ecf08f745","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-107162-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से चक मंगा वार्ड 13 में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से चक मंगा वार्ड 13 में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांबा। वीरवार तड़के तीन बजे शुरू हुई तेज बारिश ने चक मंगा वार्ड 13 के लोगों की नींदे उड़ा दी हैं। तेज़ बारिश के चलते घरों में पानी घुस आया। लोग सारी सुबह तक घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी संतोष देवी ने कहा कि तड़के तीन बजे अचानक तेज़ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद सड़कों पर जलभराव होना शुरू हो गया। देखते ही देखते पानी घरों में भी आ घुसा। छोटे छोटे बच्चों को लेकर सारी रात चारपाई पर बैठ कर गुजारी। घर में रखा राशन, बर्तन, बिस्तर और कपड़े जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
संतोष देवी ने कहा कि हर बार बारिश होने पर बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है और शहर की गंदगी लिए सारा पानी उनके घरों के अंदर घुस रहा है। इस बार भी वही हालात बनना शुरू हो गए हैं। प्रशासन पानी की निकासी के लिए कोई विकल्प तैयार करे, अन्यथा लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी हंसराज ने कहा कि वार्ड नंबर 13 के चक मंगा में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि प्रशासन ने पानी की निकासी के लिए नाले का काम शुरू करवाया था, लेकिन कुछ लोगों ने विवाद खड़ा करते हुए काम रुकवा दिया। पानी की निकासी के इंतजाम न होने से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
कोट
चक मंगा वार्ड 13 में वाटर पंप के जरिये निकासी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का काम फिलहाल लोगों द्वारा दर्ज आपत्ति और कानूनी औपचारिकताओं के कारण रुका हुआ है। मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है। लोगों के साथ बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा ताकि नाले का निर्माण हो सके और लोगों को जलभराव की स्थिति से निजात मिल सके।
-जोधराज भगत, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सांबा