{"_id":"687020af09bf6cd50f0fa5ff","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-107151-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एनडीपीएस मामले में आरोपी को मिली सशर्त जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एनडीपीएस मामले में आरोपी को मिली सशर्त जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांबा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एनडीपीएस मामले में एक आरोपी को सशर्त जमानत दी है। आदेश के अनुसार आरोपी को जमानत के लिए 50 हजार रुपये राशि या समान राशि के व्यक्तिगत बांड अदा करने का निर्देश दिया है।
पुलिस की ओर से कोर्ट में दायर रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने विजयपुर क्षेत्र में स्थापित नाके पर रख बरोटियां इलाके की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह निवासी मॉडल टाउन गंग्याल जम्मू के रूप में की गई थी। इसके बाद विजयपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामला कोर्ट के समक्ष पेश किया। दोनों पक्षों की सुनवाई और दलीलों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को 50 हजार रुपये राशि या समान राशि के व्यक्तिगत बांड अदा करने पर सशर्त जमानत का आदेश दिया। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपियों को कोर्ट सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने और किसी भी तरीके से मामले के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित न करने का आदेश सुनाया है।
विज्ञापन