{"_id":"698a41699a11bfb77d06b369","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1002-110894-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुड़ा सलाथिया में सेना और पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुड़ा सलाथिया में सेना और पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Tue, 10 Feb 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विजयपुर गुड़ा सलाथिया में श्रद्धांजलि दी गई
विजयपुर। कंडी क्षेत्र के गांव गुड़ा सलाथिया में नवनियुक्त वार मेमोरियल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सेना के ब्रिगेडियर नवीन डी मुख्य अतिथि थे।
समारोह में गांव के पूर्व सैनिकों के साथ-साथ लेफ्टिनेंट जनरल अनूप सिंह (रिटायर्ड), मेजर जनरल विकास सलाथिया और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम शहीद नायकों के प्रति सम्मान और आदर का प्रतीक था। इस मौके पर गुड़ा सलाथिया के ग्रामीणों ने बताया कि जहां पर वार मेमोरियल पहले भी था लेकिन अब इसको थोड़ा बड़ा किया गया है क्योंकि शहीदों के नाम वहां पर पूरे नहीं लिखे जाते थे। इसलिए इसको सेना और ग्रामीणों के सहयोग से बड़ा किया और सोमवार को यहां पर श्रद्धांजलि दी गई।