{"_id":"6885308244d3ac1d87040fdd","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1002-107409-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स जम्मू के छात्र आरुष गुप्ता राष्ट्रपति स्काउट पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स जम्मू के छात्र आरुष गुप्ता राष्ट्रपति स्काउट पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन
विजयपुर। एम्स विजयपुर जम्मू के 2023 बैच के एमबीबीएस छात्र आरुष गुप्ता को राष्ट्रपति स्काउट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें ये सम्मान दिया गया।
जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आरुष को स्काउटिंग के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवा, नेतृत्व और अनुशासन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित राष्ट्रपति स्काउट पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किया।
आरुष ने कक्षा 4 में अपनी स्काउटिंग यात्रा शुरू की और तब से अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है। उनकी उपलब्धियों में कई राष्ट्रीय स्तर के शिविरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी शामिल है। 2021 में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा सम्मानित किए गए। संवाद