{"_id":"67b638f7680d4de6dd06b710","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1002-105219-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स जम्मू में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और हेपेटोपैनक्रिएटोबिलरी कैंसर सर्जरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स जम्मू में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और हेपेटोपैनक्रिएटोबिलरी कैंसर सर्जरी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) और हेपेटोपैनक्रिएटोबिलरी (एचपीबी) कैंसर सर्जरी के साथ एक नई स्वास्थ्य सेवा की शुरूआत की है।
एम्स जम्मू ने अपनी पहली कोलन कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की है, जो यूटी में स्वास्थ्य सेवा क्षमताओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
कैंसर सर्जरी की शुरुआत से जम्मू और कश्मीर के निवासियों पर स्वास्थ्य सेवा का बोझ काफी कम होने की उम्मीद है। जिससे उन्हें निदान के शुरुआती चरणों में महत्वपूर्ण देखभाल मिल सकेगी। यह नई सेवा क्षेत्र में विशेषीकृत जीएल और एचपीबी ऑन्कोलॉजी देखभाल की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करती है।
विज्ञापन
डॉ. साहिल संदल, डॉ. विनय और डॉ. आयुष, डॉ. संदीपिका डोगरा और डॉ. मनप्रीत ने सर्जरी को अंजाम दिया। रोगी को अवरोही कोलन कैंसर के लिए एक कवरिंग इलियोस्टॉमी के साथ बाएं हेमिकोलेक्टोमी से गुजरना पड़ा। पांचवें दिन मरीज को छुट्टी दे दी गई।
एम्स जम्मू के ईडी और सीईओ प्रोफेसर डॉ. शक्ति कुमार गुप्ता ने कहा, यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। कैंसर का इलाज अक्सर मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हम उन्हें जम्मू में सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कैंसर सर्जरी की शुरुआत से न केवल जान बचेगी, बल्कि परिवारों पर वित्तीय और भावनात्मक बोझ भी कम होगा। उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।