{"_id":"6a0e225b8b3c0b06cd09c50d","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102718-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रशासन ने 15 साल पुराने मामले पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रशासन ने 15 साल पुराने मामले पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
अरनिया। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को गांव चक शेरा में सरकारी जमीन पर 15 साल पुराने अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण खेतों के बीच रास्ते पर किया गया था जिसे बहाल कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुचेतगढ़ राहुल शर्मा, तहसीलदार आरएस पुरा चंद्रशेखर शर्मा और मामले के गठित कमिशन के सदस्य मौजूद रहे।अतिक्रमण हटाने के बाद कब्जा मुक्त जमीन की हदबंदी कर दी गई और भविष्य में पुनः अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया।
जेसीबी उपलब्ध न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन का साथ देते हुए सरकारी जमीन पर बनाए गए टीन शेड को जमींदोज किया। इसके बाद राजस्व विभाग ने चूना बिखेर कर सरकारी जमीन की हदबंदी कर दी। पूरी कार्रवाई मुकम्मल होने तक एसडीएम अनुराधा ठाकुर कमीशन के साथ मौके पर मौजूद रहीं।
एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने कहा कि अरनिया व सुचेतगढ़ तहसील के बॉर्डर पर स्थित यह जमीन पिछले 15 वर्षों से विवादित पड़ी थी और बार-बार अतिक्रमण की शिकायतें मिलती रहीं। अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू ने मामले में हस्तक्षेप कर कमीशन का गठन किया। कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई को अंजाम देकर अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से उन्होंने अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार आवाज उठाई पर सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने कहा कि आज की कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था और जमीन के सही उपयोग को लेकर नई उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया कि खेतों के बीच रस्ता पुनः बहाल होने से किसानों को फायदा मिलेगा।