{"_id":"6a0cc5523911302d26024dfa","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102717-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रांसफॉर्मर को लेकर लाइनमैन और ग्रामीण आमने-सामने, पुलिस ने किए शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रांसफॉर्मर को लेकर लाइनमैन और ग्रामीण आमने-सामने, पुलिस ने किए शांत
विज्ञापन
अरनिया। कस्बे के वार्ड नंबर 6 में ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने को लेकर बिजली विभाग के लाइनमैन, क्रेन के ड्राइवर और ग्रामीणों के बीच मंगलवार रात 10 बजे विवाद हो गया। विवाद शांत करवाने के लिए पुलिस को बीच बचाव के लिए पहुंचना पड़ा।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 6 में सोमवार रात से ही ट्रांसफॉर्मर जल गया था। बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मर को मंगलवार देर शाम को पहुंचाया परंतु क्रेन का ड्राइवर और लाइनमैन ट्रांसफॉर्मर को बुधवार को स्थापित करने के लिए कहने लगे। क्रेन का ड्राइवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने वाली जगह पर क्रेन न पहुंचाने के लिए कहने लगा। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बिजली विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके चलते मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने वाली जगह बिजली विभाग के अंतर्गत आती है। इसकी साफ सफाई बिजली विभाग कतई नहीं करता है। सफाई न होने से सांप बिच्छू पैदा हो गए हैं। इससे लोगों की जान खतरे में बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही का खमियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले से जेई को भी अवगत करवाया है, परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अजय कुमार ने कहा कि तपती गर्मी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण एक रात और दिन गुजारा है। परंतु बिजली विभाग एक और रात बिना बिजली के काटने को कह रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने कहा कि बिजली का बिल समय पर अदा करने के बाद भी बिजली की समस्या बरकरार है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग सुविधाओं के नाम पर औपचारिकता कर रहा है। बिजली विभाग लोगों को धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रहा है।