{"_id":"6a0cc7663e2e8d7d7c039994","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102714-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ज्वेलर्स की दुकान पर की लूट की कोशिश, दुकानदार की बहादुरी से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ज्वेलर्स की दुकान पर की लूट की कोशिश, दुकानदार की बहादुरी से भागे
विज्ञापन
अरनिया। सलैहड़ गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर पिस्तौल की नोक पर लूट का प्रयास किया गया। ज्वेलर्स की बहादुरी से लुटेरे भाग निकले। घटना के बाद आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। लुटेरों की संख्या तीन बताई जा रही है। इनमें से दो के पास पिस्तौल थे।
जानकारी के अनुसार सलैहड़ अड्डा में आर्यन आर्नामेंट्स दुकान के मालिक कमल रेयान और उनके भाई दुकान पर बैठे थे। तभी तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल से आए। उनमें से एक पिस्तौल लहराते हुए दुकान के अंदर घुस गया।
दुकान मालिक ने पिस्तौल के साथ नकाबपोश को दुकान के अंदर आते देख तीव्रता से कार्रवाई करते हुए झपटा मार लिया। इससे नकाबपोश का संतुलन बिगड़ गया और मौके से पकड़े जाने के डर से भाग गया। दुकान मालिक ने पीछा किया लेकिन वह गिर गए और लुटेरा बाहर खड़े दो साथियों के साथ भाग निकला। हालांकि मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया गया।
विज्ञापन
लूट के प्रयास की घटना पुलिस नाके से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। इससे ग्रामीणों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना के समय नजदीकी फ्लाइंग स्क्वायड की गाड़ी पर सवार दो पुलिसकर्मी पास स्थित ढाबे पर भोजन कर रहे थे। इसके कारण आरोपी मौके से बचने में सफल रहे। लूट का प्रयास रेकी करने के बाद किया गया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व ग्रामीणों के बयानों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आर्यन आर्नामेंट्स दुकान के मालिक कमल रेयान निवासी बिश्नाह ने बताया कि पिछले 18 साल से वह सलैहड़ में सुनार की दुकान कर रहे हैं। कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। समय रहते अगर वह कार्रवाई न करते तो उनकी जान भी जा सकती थी। पुलिस को मामले पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
सलैहड़ गांव में आपराधिक घटनाएं बढ़ीं
सलैहड़ गांव में हाल के महीनों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। दीपावली के समय यहां हुई एक गैंगवार में एक युवक को तेजधार हथियारों से हमला कर अधमरा कर दिया गया था। समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। लगभग एक माह पहले भी गांव में एक स्थानीय युवक पर जानलेवा हमले का प्रयास हुआ था। इसके अतिरिक्त फैक्ट्री से लौटते समय एक युवक से पैसे लूटने की घटना भी सामने आ चुकी हैं। इन तमाम घटनाओं से सलैहड़ गांव को नशे और अपराध का हॉटस्पॉट बताया जा रहा है। इसके चलते सलैहड़ अड्डे पर 24 घंटे के लिए एक फ्लाइंग स्क्वायड तैनात की गई है।