{"_id":"69ed29ff4825ebcabe09d41e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102680-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसएसपी ने युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसएसपी ने युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
विज्ञापन
अरनिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और मोटिवेशन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को अरनिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी (हेडक्वार्टर जम्मू) अन्ना लता सिन्हा उपस्थित रहीं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अरनिया नगर के अलावा सीमावर्ती पंचायतों के गणमान्य, युवा तथा छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने नशे के भयावह परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर से कहा कि हम नशे से दूर रहेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने नशे की लत से बचाव के उपाय साझा किए तथा जागरूकता सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का समापन संकल्प सभा के साथ हुआ ।