{"_id":"688fc13037a6f6aa8707da04","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102163-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस के डर से खेतों में भागा युवक, सांप के काटे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस के डर से खेतों में भागा युवक, सांप के काटे से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव बहादुर खान में 21 वर्षीय युवक की पुलिस के डर से खेतों में भागने के बाद सांप के काटने से मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गांव बहादुर खान में बिजली के ट्रांसफॉर्मर के साथ कुछ ऑटो चालक रोजाना बैटरी वाला ऑटो चार्ज करता थे। शनिवार रात को गांव का युवक राकेश कुमार अपने दोस्तों के साथ ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया। इस दौरान उनकी ऑटो चालकों से बहसबाजी हो गई। ट्रांसफॉर्मर से ऑटो की तार हटाने के बाद दूसरे युवकों ने ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ा दिए और पुलिस को सूचित कर दिया। फ्यूज उड़ाने के उपरांत सारे गांव में अंधेरा हो गया। राकेश कुमार अपने दोस्तों के साथ फिर ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया। राकेश और उसके दोस्त पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। राकेश पुलिस के डर से खेतों की तरफ भाग गया। अंधेरे में सांप अनिल कुमार के पैर पर काट लेता है। इससे राकेश बेसुध हो जाता है। राकेश का भाई और उसके दोस्त झाड़ फूंक के लिए राकेश को ले जाते हैं। झाड़ फूंक के बाद राकेश को घर लाया गया। सुबह राकेश के पैर में सूजन हो गई। राकेश को चक्कर आने लगे तो उसे बिश्नाह अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राकेश की मौत के उपरांत परिजनों ने पुलिस और बैटरी चार्ज करने वाले युवकों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर राकेश के भाई धर्मिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस को युवकों पर हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से डर कर भागने पर राकेश की सांप के काटने से मौत हुई है। राकेश के दोस्तों ने बताया कि ऑटो चार्ज करने वाले युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला भी किया है।
इस मामले में थाना प्रभारी बिश्नाह सुशील चौधरी ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है।