फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गट्टू डोर से युवक का गला कटा, 10 टांके लगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। गट्टू डोर की चपेट में आने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं। रविवार को अरनिया के सुहागपुर गांव में गट्टू डोर की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। डोर से उसका गला कट गया। उसे अरनिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसके गले में 10 टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सुहागपुर कॉलोनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। अचानक से उसके गले में गट्टू डोर फंस गई। जब तक वह मोटरसाइकिल को रोक पाता, तब तक गट्टू ने उसके गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। पीड़ित के पिता ने मौके पर पहुंचकर श्रवण कुमार को अरनिया अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। गले से निरंतर बहते खून को रोकने के लिए डॉक्टरों ने टांके लगना शुरू कर दिया। 10 टांके लगाने के बाद श्रवण कुमार के बहते खून को रोका गया। हालांकि शुरुआत में उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जीएमसी रेफर किया जा रहा था, लेकिन निरंतर खून बहते रहने से उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी। इसके चलते अरनिया अस्पताल में ही डॉक्टरों ने इलाज करना बेहतर समझा। फिलहाल श्रवण कुमार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें, शनिवार को बिश्नाह के गांव देओली में पूर्व सरपंच के गट्टू से जख्मी होने का मामला सामने आया था। उनकी बाजू पर टांके लगाए गए थे। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद भी प्रतिबंधित गट्टू डोर की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों की जान खतरे में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed