{"_id":"68853196b07d1d82b2043775","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102119-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया के लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया के लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को 33 केवी लाइन के बंद होने के चलते लगातार 8 घंटे तक बिजली बंद रही। शनिवार को भी क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। एक घंटा भी बिजली आपूर्ति नहीं हुई। कटौती से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
गांव ब्यासपुर के ग्रामीण राकेश सिंह, यशपाल, राज कुमार, सुरेंद्र कुमार, हंसराज ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया है। कहा कि किसी भी मरम्मत कार्य के लिए 8 घंटे तक बिजली कटौती करना सरासर गलत है। शुक्रवार को सुबह 6:00 से लेकर 2:00 तक निरंतर बिजली बंद रही है। इसके बाद रात 10:00 बजे तक बिजली की अघोषित कटौती होती रही।
इस मुद्दे पर सब ट्रांसमिशन डिविजन रिसिविंग स्टेशन ब्यासपुर के जेई मीर मुनीर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को 33 केवी लाइन का शटडाउन लिया गया है। इसके बाद तूफान में बिजली ढांचे को हुए नुकसान को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा समय तक बिजली बंद होने के बाद रिसीविंग स्टेशन पर लोड बढ़ जाता है, जिसके चलते बिजली की कटौती करनी पड़ती है। चार-पांच घंटे के बाद बिजली पूर्ण रूप से सुचारू हो जाती है।