{"_id":"68740cf51435b4c78b02f8e5","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102058-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घरेलू झगड़े में बीएसएफ जवान की मौत, शीशे पर मुक्का मारने से कटी नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घरेलू झगड़े में बीएसएफ जवान की मौत, शीशे पर मुक्का मारने से कटी नस
विज्ञापन
बीएसएफ जवान के घर पहुंची फोरेंसिक टीम।
- फोटो : arnia news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। क्षेत्र के गांव अदलैहड़ में बीएसएफ जवान की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में हुए झगड़े में जवान ने हाथ जोर से शीशे पर मार दिया। कलाई कटने से ज्यादा खून बहने के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय गुलशन कुमार झारखंड में बीएसएफ में कार्यरत है। 5 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। रविवार शाम को घर में आपसी झगड़े के दौरान गुलशन कुमार ने घर के सामान को तोड़ना शुरू कर दिया। परिजन उसे शांत करने में जुटे थे, परंतु गुलशन कुमार आपे से बाहर होकर निरंतर तोड़फोड़ कर रहा था। तोड़फोड़ के दौरान गुलशन ने दीवार के साथ लगे शीशे को मुक्का मार दिया। इससे उसकी बाजू पर शीशे के कट लग गए। कलाई पर गहरा कट लगने से खून बहना शुरू हो गया। इसके उपरांत गुलशन कुमार बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने तुरंत उसे बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जीएमसी जम्मू पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मौत का कारण ज्यादा खून बहना बताया गया है। मृतक के शव को जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
गुलशन कुमार के घर में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज है। इसमें गुलशन की पत्नी, उसके पिता और बहनों का आपसी समझौता करवाया गया था। गुलशन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की मौत की सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने आस पड़ोस में पूछताछ की है। पुलिस को घर में झगड़ा होने का पता चला। पुलिस ने फोरेंसिक विभाग को सूचित किया। देर शाम को फॉरेंसिक टीम ने मृतक के घर पहुंच कर सैंपल एकत्रित किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार ने बताया कि प्राथमिकता पर मामला गैर इरादतन हत्या का लग रहा है। प्राथमिक जांच में घरेलू झगड़ा मौत का कारण बना है। मृतक ने हाथ से शीशे को तोड़ दिया। इससे कलाई पर गहरा कट लग गया। ज्यादा खून बहने से मौत हुई बताई जा रही है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है।