फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: एक गाय से शुरू किया व्यवसाय, आज डेयरी यूनिट चला रहीं रजनी कुमारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया में अपने डेयरी यूनिट में गायों की देखभाल करती रजनी कुमारी।  - फोटो : arnia news
अरनिया। अरनिया सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव पिंडी चाड़का की 34 वर्षीय महिला रजनी कुमारी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद डेयरी के व्यवसाय में एक मिसाल कायम की है। रजनी की कड़ी और निरंतर मेहनत ने उसे ग्रहिणी से उद्यमी के तौर पर स्थापित किया।
विज्ञापन

रजनी ने दसवीं तक की पढ़ाई की है। वर्ष 2014 में रजनी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। समूह में एकत्रित होने वाली बचत और लोन से एक गाय से व्यवसाय शुरू किया। आज रजनी 12 गायों के साथ डेयरी यूनिट चला रही हैं। इस काम में उनके पति भी साथ दे रहे हैं। उसके अलावा एक मजदूर भी मासिक वेतन पर रखा है।
विज्ञापन

रजनी के मुताबिक मौजूदा समय में 12 गायों से प्रतिदिन एक क्विंटल दूध का उत्पादन हो रहा है। दूध को पति और ससुर शहर जाकर बेचते हैं। लोगों के घरों में दूध की सप्लाई देते हैं। उसके अलावा दुकानों पर भी दूध की सप्लाई दी जाती है। ऑर्डर मिलने पर पनीर और दही भी तैयार किया जाता है। जानवरों के लिए चारा अपनी खेती से आ जाता है। फीड और भूसा बाजार से खरीदा जाता है। रजनी ने बताया कि रोजाना पांच से छह हजार की बिक्री होती है। अपनी इस सफलता के साथ रजनी सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी ने बताया कि शुरुआती दौर में घर के हालात अच्छे नहीं थे। उनके पति निजी गाड़ी चलाया करते थे। इससे मुश्किल से घर का खर्च निकल पाता था। एक दिन गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत हुई। इसके बाद समूह में अपना नाम दर्ज करवा लिया। समूह से जुड़ने के 2 साल बाद 50000 रुपये का बैंक लोन समूह की तरफ से दिया गया। लोन के पैसे मिलने पर उन्होंने एक गाय की खरीदारी की। आज 12 गायों के साथ डेयरी यूनिट चला रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी डेयरी के लिए अग्रसर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed