फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पशुपालन विभाग का दफ्तर महीने में एक बार खुल रहा

विज्ञापन
jammu kashmir news
बंद पड़ा पशुपालन विभाग का दफ्तर। - फोटो : arnia news
अरनिया। क्षेत्र के गांव मूले चक में पशुपालन विभाग का दफ्तर महीने में एक बार ही खुल रहा है। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीण जानवरों के इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पशुपालन विभाग का दफ्तर पुराने समय से चल रहा है। दफ्तर की इमारत पिछले 10 साल से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसका मरम्मत कार्य नहीं करवाया जा रहा है। मौजूदा समय में पुराने दफ्तर की इमारत नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा समय में पशुपालन विभाग का दफ्तर किराए के भवन में चल रहा है। डॉक्टर महीने में एक बार दफ्तर में पहुंच रहा है। जानवरों के बीमार होने के उपरांत प्राइवेट डॉक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। प्राइवेट डॉक्टर घर पहुंच कर जानवर का इलाज करने की फीस ले रहा है। दफ्तर से सस्ते में मिलने वाली दवाइयां भी बाजार में महंगे दामों में खरीदनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों पर जानवरों का आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मादा जानवरों की प्रेग्नेंसी के लिए बाजार में प्राइवेट में महंगे टीके खरीदने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जानवर के छोटे-मोटे उपचार के लिए भी निजी डॉक्टर की सेवा लेनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ज्यादातर लोगों का दारोमदार जानवरों पर निर्भर है। ग्रामीणों का मुख्य पेशा खेतीबाड़ी है। ज्यादातर लोग जानवरों के जरिए ही अपनी आजीविका कमा रहे हैं, परंतु सरकार और पशुपालन विभाग की तरफ से ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर ग्रामीण बलवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को सुविधाएं देने का सरकार का दावा जमीनी स्तर पर खोखला साबित हो रहा है। ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय जानवरों से जुड़ा है, परंतु पशुपालन विभाग की तरफ से सुविधाएं नहीं हैं। दफ्तर बंद रहने से मुफ्त और सस्ते में मिलने वाली सेवाओं के लिए ग्रामीणों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस मुद्दे पर ग्रामीण रामपाल ने कहा कि पशुपालन विभाग के दफ्तर में कोई सुविधा नहीं मिल रही है।


इस मुद्दे पर पशुधन विकास अधिकारी आरएस पुरा डॉक्टर मुदस्सर ने बताया कि पूरे भारत में पशुधन की जनगणना हो रही है। वहीं दूसरी ओर जानवरों को फुट एंड माउथ डिजीज का टीकाकरण भी जारी है। इसके चलते ज्यादातर स्टाफ व्यस्त चल रहा है। उन्होंने कहा कि उसके बावजूद भी बंद पड़े सेंटर में डॉक्टर की सेवा को रोजाना स्तर पर सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed