फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ताला नहीं तोड़ पाए तो लौट गए चोर, 20 मिनट बाद हथियार लेकर आए व वारदात की

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। अरनिया मुख्य बाजार में मनियारी की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। इसमें चोर आर्टिफिशियल वैवाहिक हार और नकदी ले गए। इसकी कीमत 35 हजार बताई जा रही है। चोर पहली बार जब ताला नहीं तोड़ पाए तो लौट गए। 20 मिनट बाद हथियार लेकर आए और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 2 की अरनिया मुख्य बाजार में मनियारी की दुकान है। बुधवार देर रात दो चोरों ने दुकान के साथ लगते गेट को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर दुकानदार सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। सुबह उठकर देखा तो दुकान के साथ लगते गेट का ताला टूटा हुआ था। दुकान खोलने पर पाया कि वैवाहिक हार और नकदी चोरी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में उनकी दुकान पर तीसरी चोरी की घटना है, लेकिन पुलिस चोरों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चोर पेशेवर हैं, जिसके चलते उन्होंने दुकान को तीसरी बार निशाना बनाया है। चोरी की लिखित में शिकायत पुलिस को दी है।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी निकाली गई है। इसमें दो चोर गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर घुसते दिख रहे हैं। चोर पहली बार जब गेट का ताला तोड़ने में विफल रहे तो वे लौट गए। इसके 20 मिनट बाद वे फिर हथियार के साथ लौटे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है।उन्होंने बताया कि लगभग 35000 रुपए के करीब नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।


इस मुद्दे पर अरनिया व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि एक ही दुकान को तीसरी बार निशाना बनाया गया है। इसके चलते पुलिस को चोरों को पकड़ने के लिए पुख्ता कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में चोरी की घटना से दुकानदार दहशत में हैं। उन्होंने दुकानदारों को जागरूक करते हुए कहा है कि हर दुकानदार अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed