{"_id":"6a9b259263af628f470bfc60","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-108068-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अथोर जोन स्कूल में छात्रों को मिड डे मील नहीं दिए जाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अथोर जोन स्कूल में छात्रों को मिड डे मील नहीं दिए जाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। सरकारी प्राइमरी सकूल अथोर जोन कोटरंका में शिक्षकों की अनुपस्थिति तथा विद्यार्थियों को मिड-डे मील उपलब्ध नहीं कराए जाने के आरोपों को लेकर शिक्षा विभाग ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोेरी मोहम्मद हाफिज़ शेख ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि 3 सितंबर 2026 को लगभग 10:45 बजे प्राइमरी स्कूल अथोर में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। इस खबर के बाद विद्यालय की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आईं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी की तरफ से अटेंडेंस पोर्टल की जांच किए जाने पर पाया गया कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक जालिखा बेगम शिक्षक ग्रेड-III चाइल्ड केयर लीव पर और मोहम्मद अशफाक शिक्षक ग्रेड-III ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आदेश में दोनों संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय में अनुपस्थिति/गैर-उपलब्धता के संबंध में दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही जहां लागू हो, स्वीकृत अवकाश आदेश की प्रति भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऐसा न करने पर नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जोनल शिक्षा अधिकारी कोटरंका की रिपोर्ट के अनुसार तारिक इकबाल नामक एक शिक्षक का स्थानांतरण प्राइमरी सकूल डंडोत से उनके मूल पदस्थापन स्थल पीएस अथोर में किया गया था। हालांकि आदेश में कहा गया है कि उन्होंने अभी तक वहां ज्वाइन नहीं किया है।
सीईओ ने संबंधित शिक्षक को तत्काल अपने मूल पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं तथा जोनल शिक्षा अधिकारी कोटरंका से इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
वायरल वीडियो क्लिप में यह आरोप भी लगाया गया कि विद्यालय के विद्यार्थियों को पिछले दो महीनों से मिड-डे मील नहीं परोसा गया। सीईओ ने इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए जोनल शिक्षा अधिकारी कोटरंका को तथ्यों की जांच करने और पिछले दो महीनों के दौरान विद्यार्थियों को मिड-डे मील उपलब्ध कराए जाने से संबंधित वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मिड-डे मील उपलब्ध नहीं कराए जाने के आरोप की विस्तृत जांच के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धल के प्रधानाचार्य को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जांच अधिकारी को मामले की पूरी जांच कर व्यक्तिगत टिप्पणियों और स्पष्ट सिफारिशों सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट दो दिनों के भीतर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जोनल शिक्षा अधिकारी कोटरंका को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में सामान्य शिक्षण-अधिगम गतिविधियां बाधित न हों और जहां भी आवश्यकता हो, विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में तत्काल उचित व्यवस्था की जाए।