{"_id":"69e2a06ab50a32291402bc5a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107027-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ओल्ड बस स्टैंड समेत कई जगहों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ओल्ड बस स्टैंड समेत कई जगहों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
विज्ञापन
राजोरी। एसएसपी ट्रैफिक रूरल फारूक कैसर ने शुक्रवार को एलजी मनोज सिन्हा के प्रस्तावित राजोरी दौरे के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी।
प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर भारी मोटर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। इनमें दरहाली ब्रिज, खांडली ब्रिज, सलानी ब्रिज, तारिक ब्रिज और ओल्ड बस स्टैंड शामिल हैं।
ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यूनिवर्सिटी कट वॉटर पॉइंट के पास, चार्ली टीसीपी खेवरा, टी-चौक खेवरा, बेला ब्रिज, पंजा चौक राजोरी और सीमा क्रॉसिंग पर डायवर्जन लगाए जाएंगे।
नो-पार्किंग जोन घोषित
सलानी से कचर ग्राउंड खेवरा गुज्जर मंडी होते हुए, शीमा क्रॉसिंग से टीसीपी खेवरा और गुज्जर मंडी से अब्दुल्ला ब्रिज तक के इलाकों में पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 17 अप्रैल की शाम 5 बजे के बाद इन स्थानों पर कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
निर्धारित पार्किंग स्थल
वाहनों की पार्किंग के लिए बेला बस स्टैंड, सलानी बस स्टैंड, कचर ग्राउंड खेवरा, ओल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल कॉम्प्लेक्स आरक्षित किए गए हैं। अधिकारियों एवं स्टाफ के लिए नर्सिंग कॉलेज पार्किंग और विशेष अतिथियों और अधिकारियों के लिए पोस्टल कॉलोनी के पास एफसीआई पार्किंग के लिए तय की गई है। इसके अलावा फायर एंड इमरजेंसी वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
एसएसपी ट्रैफिक ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। जानकारी के अनुसार एलजी मनोज सिन्हा शनिवार को राजोरी के लड़कों के मॉडल सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम मे भाग लेंगे।