{"_id":"6882953e9da962f45605b6fc","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-105109-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किशोर को बचाने उफनती नदी में कूदे दो युवकों को डीसी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किशोर को बचाने उफनती नदी में कूदे दो युवकों को डीसी ने किया सम्मानित
विज्ञापन
युवक को सम्मानित करते डीसी।
- फोटो : rajori news
राजोरी। जिला प्रशासन ने बाढ़ जैसी स्थिति के बीच बुधवार को नदी में आई बाढ़ में फंसे किशोर को बचाने के लिए उतरे दो युवाओं को सम्मानित किया।
बचाव अभियान का अहम पहलू सेना के हेलिकॉप्टर की समय पर व्यवस्था थी। इससे किशोर को नदी से सुरक्षित निकाला जा सका। वहीं किशोर को नदी के बीच फंसा देख राजोरी के दो युवक अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूदे थे और सेना के हेलिकाॅप्टर के राजोरी पहुंचने से पहले ही नदी में फंसे किशोर तक पहुंच गए थे।
इम्तियाज अहमद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी ककोरा मंजाकोट राजोरी और मुस्तफा हुसैन पुत्र अरब हुसैन निवासी चांदीमढ़ को उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने 5,000-5,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता की अध्यक्षता में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर दोनों युवकों को सम्मानित किया गया।
डीसी ने बताया कि यह मिशन इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है कि कर्त्तव्य और मानवता कैसे एक साथ चल सकते हैं। समन्वित प्रतिक्रिया ने न केवल एक जीवन बचाया, बल्कि एकता, करुणा और निस्वार्थ सेवा की भावना को भी उजागर किया जो हमारे राष्ट्र की पहचान है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के पूर्व एमएलसी ने युवकों के साहस और हिम्मत को सलाम किया। कहा कि वो जल्द ही उपराज्यपाल से मुलाक़ात कर ऐसे बहादुर युवकों को पुलिस मे भर्ती के करने की अपील करेंगे।