{"_id":"6a0cc812791e878f51052109","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102288-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रधानमंत्र पैकेज की दूसरी किस्त जल्द जारी करे केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रधानमंत्र पैकेज की दूसरी किस्त जल्द जारी करे केंद्र सरकार
Wed, 20 May 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 20 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में मंगलवार को छंब कैंप के विस्थापितों की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता छंब कैम्प रिफ्यूजी 1971 एक्शन कमेटी खौड़ के प्रधान रिटायर हेडमास्टर राम लाल शर्मा ने की। इस मौके पर उपप्रधान जगदीश चन्द्र, फंबू राम तथा चरण दास सहित कई लोग उपस्थित रहे। उपस्थित विस्थापित परिवारों ने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री पैकेज की दूसरी किस्त भी जल्द जारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जो हमें पहली किस्त दी गई थी हम उसकी सराहना करते हैं। कैम्प रिफ्यूजी परिवारों ने कहा कि हम पिछले कई वर्षो से केंद्र की पूर्व सरकारों से मदद की आस लगाये बैठे थे। मोदी सरकार ने हमारी समस्या को समझा और हमारी मदद करते हुए सभी रिफ्यूजी परिवारों को साढे़ पांच-पांच लाख देकर मदद की। अब हमारी अपील है कि दूसरी किस्त भी जल्द जारी की जाए।
कमेटी के प्रधान ने कहा कि छंब कैम्प रिफ्यूजी परिवारों की कुल संख्या 212 थी। गांव खौड़ कैम्प में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनमें से 60 परिवार ऐसे हैं जिनके पास जमीन का एक मरला तक नही है या फिर जमीन की कमी है। उन्होनें कहा कि 30 हजार रुपये प्रति कनाल के हिसाब से जो प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था उसको जल्द अमलीजामा पहना कर हमारी सहायता की जाए। बैठक के दौरान ओम प्रकाश, विजय कुमार, मोहित शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।