फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सैनिक समाज सभा खौड़ ने बलिदानी अक्षित कुमार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन शमशेर सिंह मन्हास ने की। बैठक के दौरान सभा के चेयरमैन रि. कैप्टन सूरम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में सभा के लोगों की तरफ से बलिदानी अक्षित कुमार को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि सिपाही अक्षित कुमार तैरने का अभ्यास करते समय मनावर तवी में डूब गये थे। वह सेना की 9 पंजाब शाखा में तैनात थे। सैनिक समाज सभा खौड़ के लोगों की तरफ से बैठक में क्षेत्र की कई समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें नहरों में जल्द पानी छोड़ने की मांग, बिजली-पानी किल्लत, सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी, नहरों की सफाई अंतिम छोर तक करना शामिल रहीं। बेरोजगारी पर बात करते हुये सभा के सदस्यों ने कहा कि सीमावर्ती गावों के युवाओं के लिए सेना की नौकरी ही एक रोजगार का अच्छा साधन होता था लेकिन 2014 के बाद से सरकार की तरफ से इस पर रोक लगा दी गई। इससे क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं की संख्या बहुत ही अधिक हो गई है। इसी को मद्देनजर रखते हुये सरकार को चाहिए कि क्षेत्र में स्पेशल कोटे के तहत सेना की भर्ती की जाए।
विज्ञापन

सभा के सदस्यों ने कहा कि खौड़ में शिक्षा जोन अधिकारी की पोस्ट पिछले 14 दिनों से खाली पड़ी हुई है। विभाग को चाहिए कि शिक्षा जोन अधिकारी को जल्द तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सीमावर्ती गांवों के सभी रिटायर्ड सैनिकों ने कहा कि सीमावर्ती गावों में बंकर अति जरूरी है। सरकार को चाहिए कि गांव के हर घर में बंकर का निर्माण किया जाए। बैठक में सभा के सचिव सुबेदार मेजर शाम सिंह, कोषाध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन बलभद्र सिंह, रिटायर्ड नायब सुबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह, कैप्टन स्वर्ण सिंह, कैप्टन बलवान सिंह, कैप्टन स्वर्ण चंद, कैप्टन सुखदेव सिंह, कैप्टन सीडी शर्मा, सूरज सिंह, बंसी सिंह चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed