Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गांव अजैल मलाल में 500 कनाल राज्य भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। खौड़ प्रशासन ने सोमवार को गांव अजैल मलाल में लगभग 500 कनाल राज्य भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इसका खसरा नंबर 1 और खसरा नंबर 6 है। राजस्व विभाग खौड़ के मुताबिक खसरा नंबर 1 में 202 कनाल भूमि है और खसरा नंबर 6 में 296 कनाल भूमि है। इस भूमि पर विभाग की तरफ से बोर्ड भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

इस संपूर्ण अभियान का व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षण एसडीएम खौड़ सतीश शर्मा द्वारा किया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य भूमि की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को कानून के अनुसार सख्ती से हटाया जाएगा। इस अभियान में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक समर्पित टीम उपस्थित रही, जिसमें तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह, नायब तहसीलदार सुरिंदर सिंह, नायब तहसीलदार मदन लाल, नायब तहसीलदार अल्लाह दित्ता, पटवारी राकेश वर्मा, पटवारी नसीब सिंह तथा एसएचओ खौड़ दर्शन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों ने मौके पर रहकर प्रभावी समन्वय एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं इस मौके पर एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में भी राज्य भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा आम जनता से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अवैध अतिक्रमण से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed