फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: छंब, ज्यौड़ियां में गोलों से मकानों को नुकसान, बंकर से बच गई जान

विज्ञापन
jammu kashmir news
छंब/ज्यौड़ियां। पाकिस्तान की तरफ छंब, ज्यौड़ियां क्षेत्र में शनिवार सुबह रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। इस पंजतूत मोहल्ला गुजरेंवाला, पंचायत लोअर नरायाणा की वार्ड नंबर सात, पंचायत अपर नरायाणा के मोहल्ला ढलेरी, रखमलाल में गोले गिरे। इससे मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से शनिवार की सुबह तीन बजे के करीब गोलाबारी शुरू की गई। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाब देना शुरू किया। गोलीबारी सुबह 11 बजे तक जारी रही। इस दौरान क्षेत्र के लोग बंकरों तथा घरों के भीतर दुबके रहे। बता दें कि सीमावर्ती गावों के अधिकतर लोग पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। इसलिए भारी गोलीबारी के बावजूद सभी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

पंजतूत गांव में हंसराज चौधरी के मकान पर गोला घिरने से उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार उसी कमरे में सोया था, जहां गोला गिरा। यहां से कुछ देर पहले ही पूरा परिवार नजदीक बने बंकर में चला गया था। इससे सभी सुरक्षित रहे। वहीं नरायाणा तथा ढलेरी गांव में भी तीन से चार गोले गिरे। यहां भी सतर्कता के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खौड़ प्रशासन की तरफ से सीमावर्ती गावों के लोगों को पहले से ही गोलीबारी के दौरान बंकर में चले जाने की हिदायत दी गई थी। गोलीबारी से बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन टूटने से परेशानी आई। क्षेत्र में लगभग 15 घटे बिजली बंद रही। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बिजली बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed