{"_id":"6a0e21980d787dc3d809a439","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101854-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का लंबित वेतन जारी हो, वरिष्ठता के आधार पर डीपीसी की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का लंबित वेतन जारी हो, वरिष्ठता के आधार पर डीपीसी की जाए
विज्ञापन
अखनूर। वाटर वर्क्स जल शक्ति (पीएचई) इम्प्लॉइज एसोसिएशन डिवीजन अखनूर की मासिक बैठक बुधवार को डिवीजन कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। इसमें दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी करने और वरिष्ठता के आधार पर डीपीसी करने की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान बीरबल शर्मा ने की। इसमें विभिन्न सब-डिवीजनों से पहुंचे कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने विभाग से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की। बैठक में कर्मचारियों ने दैनिक वेतनभोगियों की समस्याओं, लंबित वेतन, पदोन्नति और कार्यस्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके बाद एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में डीआरडब्ल्यू, आईटीआई, लैंड डोनर्स और सीपी वर्करों को नियमित करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लंबित वेतन जारी करने, वरिष्ठता के आधार पर डीपीसी करने तथा पीएचई स्टेशनों के नवीनीकरण की मांग की गई। इसके अलावा कर्मचारियों को टॉर्च, बल्ब, फ्लड लाइट, पंखे, औजार, रिंच और बैठने के लिए बेंच जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
एसोसिएशन प्रधान बीरबल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और विभागीय कार्य सुचारु रूप से चल सके। बैठक में राम कृष्ण, रमेश चंदर, सुरम चंद, नछत्तर सिंह, अशोक सिंह, अशोक भार्गव, बलवान सिंह, तारा चंद और नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।