{"_id":"6a0cc56204c844cdcf0077b7","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101852-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर फुटबॉल कप : जेके बैंक अकादमी ने पूंछ फुटबॉल क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर फुटबॉल कप : जेके बैंक अकादमी ने पूंछ फुटबॉल क्लब को हराया
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर फुटबॉल कप के तीसरे दिन मंगलवार को राजकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखनूर के मैदान में रोमाचल मुकाबले खेले गए। इसमें जेएंडके बैंक अकादमी ने पुंछ फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में जेएंडके बैंक अकादमी के खिलाड़ी पी. आरिस ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पी. आरिस को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
मुकाबले के दौरान एक्सईएन पीएचई अखनूर सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नवरत्तन ने गेस्ट ऑफ ऑनर तथा अनवर हुसैन ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं अखनूर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन राजीव शर्मा, क्लब अध्यक्ष धर्म पाल गुप्ता, इंडोर स्टेडियम अखनूर के मैनेजर जुगल किशोर सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि अखनूर फुटबॉल कप का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।