फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम न होने पर दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
jammu kashmir news
खनूर में दवाइयां की दुकानों पर निरीक्षण करते एसडीएम अखनूर, एसडीपीओ अखनूर व ड्रग इंस्पेक्टर - फोटो : akhnoor news
अखनूर। उपमंडल में सोमवार को दवाइयों की दुकानों पर प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। दो दुकानों विक्रम मेडिकोज और सोढ़ी मेडिकेट के लाइसेंस सस्पेंड किए गए। इनमें कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यह अभियान एसडीएम अखनूर मुख्तार अहमद के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें एसडीपीओ वीरेंद्र गुप्ता और ड्रग इंस्पेक्टर अखनूर भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की कई मेडिकल दुकानों की जांच की गई। इस दौरान नीलकंठ मेडिकोज, मोहिनी मेडिकोज, त्रिकुटा मेडिकोज और शुभ तिलक फार्मेसी में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इन दुकानों में रिकॉर्ड सही तरीके से प्रबंधित था। सीसीटीवी कैमरे चालू मिले और कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम भी ठीक पाया गया।
विज्ञापन


वहीं कुछ दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। एसएस मेडिकोज निरीक्षण के दौरान बिक्री से संबंधित बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विक्रम मेडिकोज में कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम नहीं पाया गया। इसके चलते दुकान को मौके पर ही बंद कर दिया गया और उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। सोढ़ी मेडिकेट में भी कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम नहीं होने पर दुकान को बंद कर दिया गया और उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मुख्तार अहमद ने स्पष्ट किया कि दवाइयों की बिक्री में पारदर्शिता और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी दुकानों से ही दवाइयां खरीदें और हर खरीद पर पक्का बिल अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed