{"_id":"6988ef2241300232580fb9e4","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101669-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जड़ में पंचायत घर के लिए स्लैब निर्माण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जड़ में पंचायत घर के लिए स्लैब निर्माण का शुभारंभ
विज्ञापन
जड़ पंचायत में विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक मोहन लाल।
- फोटो : akhnoor news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अखनूर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत जड़ में विधायक मोहन लाल ने 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत घर के स्लैब कार्य का शुभारंभ किया। यह पंचायत घर लंबे समय से क्षेत्र की लंबित मांग थी। इसके निर्माण से ग्रामीण स्तर पर बैठकों, विकास योजनाओं के संचालन और जनसुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर डीडीसी सदस्य भूषण बराल, मंडल ज्यौड़ियां अध्यक्ष नीरज शास्त्री, पूर्व सरपंच देसराज, वरिंदर कुमार, डिम्पल शर्मा, विजय शर्मा, शाम शास्त्री, सरूप सिंह, मंगल दास, सुरेश, परवीन कुमार, राकेश भगत, मदन वर्मा, रॉकी गुप्ता, प्रीतम, कर्ण सिंह, सुभाष चंद्र, विक्रम सिंह, बीडीओ संदीप गुप्ता, एई नावेद थापा, सहायक अभियंता रिशव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शुभारंभ के बाद विधायक मोहन लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अखनूर विधानसभा का समग्र और संतुलित विकास है। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी विकास नीति का मुख्य हिस्सा है।
विज्ञापन
विधायक ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में विशेष रूप से मध्यम वर्ग, ग्रामीण ढांचे, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार सृजन पर फोकस किया गया है। इसका सीधा लाभ जम्मू-कश्मीर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों को मिलेगा।
अपने संबोधन में विधायक ने एक नई ग्रामीण विकास परियोजना (वीबी जी राम जी) के बारे में भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण और रोजगार सृजन पर आधारित है। इसके तहत किए जाने वाले कार्यों की तकनीकी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी ताकि गुणवत्ता बनी रहे और कार्य धरातल पर स्पष्ट दिखाई दें।
उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार मनरेगा के अंतर्गत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन इस नई व्यवस्था में पारदर्शिता, तकनीकी निरीक्षण और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, खेतीबाड़ी के प्रमुख मौसम के दौरान कार्यों के समय निर्धारण में लचीलापन रखा जाएगा ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत भी रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के भ्रम से बचें और विकास कार्यों में सहयोग दें, ताकि देश को विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र भी भागीदार बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, गलियों की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, देसराज, श्याम शास्त्री और मंडल अध्यक्ष नीरज शास्त्री सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।