{"_id":"68852fa67ae76ddb970a12a2","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101349-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अम्बारां में सेना ने स्थापित किया बैरियर, लोगों ने उखाड़ फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अम्बारां में सेना ने स्थापित किया बैरियर, लोगों ने उखाड़ फेंका
विज्ञापन
अखनूर। अम्बारां गांव में भारतीय सेना और स्थानीय लोगों के बीच शुक्रवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सेना ने गांव की मुख्य सड़क पर अचानक बैरियर लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बैरियर बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के लगाया गया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और गुस्से में बैरियर को उखाड़ फेंका।
घटना के बाद शनिवार को सेना ने पुनः बैरियर लगाने का प्रयास किया, जिससे एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को गंभीर होता देख मौके पर तहसीलदार अखनूर नरेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत करवाया।
तहसीलदार ने मौके पर मौजूद सेना अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस स्थान पर बैरियर लगाया गया है, वह सड़क राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। ऐसे में इस पर सेना द्वारा कोई भी रुकावट डालना कानूनन अनुचित और अवैध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से कानून व्यवस्था भंग हो सकती है। अतः सेना को ग्रामीण क्षेत्र में हस्तक्षेप से बचना चाहिए।
विज्ञापन
तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि सेना अपनी निर्धारित सीमा के भीतर जो भी कार्यवाही करना चाहती है, उसके लिए स्वतंत्र है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में किसी प्रकार की बाधा न डाली जाए।
इस मौके पर गांव के वरिष्ठ नागरिक और पंचायत प्रतिनिधि बेली राम, वकील चंद, जगदीश लाल, चमन लाल, राकेश कुमार, अशोक सिंह और अंग्रेज़ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।