{"_id":"68853263bc0f32f64707a5dc","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101346-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूर्व सैनिकों ने उठाए पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूर्व सैनिकों ने उठाए पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। पूर्व सैनिक कल्याण संघ की मासिक बैठक शुक्रवार को नेवल वेटरन इंजीनियर लखबीर सिंह सोहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवा पेंशनधारकों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि संघ के एक दल ने हाल ही में दिल्ली के जन्तर-मंतर पर आयोजित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठनों की एक दिवसीय विरोध रैली में भाग लिया था। इस प्रदर्शन में ‘वन रैंक वन पेंशन’ में विसंगतियां, विधवा पेंशन, ईएमएसपी, दिव्यांग पेंशन और समयपूर्व सेवानिवृत्त सैनिकों की पेंशन से संबंधित मुद्दे उठाए गए।
बैठक में अध्यक्ष ने दिल्ली गए दल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार को पूर्व सैनिकों की सभी मांगें शीघ्र स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने वीर नारियों और विधवाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की और वर्तमान नियमों से सदस्यों को अवगत कराया।
विज्ञापन
बैठक में एक प्रमुख मुद्दा ट्रैफिक से संबंधित रहा, जिसमें पूर्व सैनिकों ने पुराने स्टील ब्रिज से जम्मू की ओर ट्रैफिक बहाल करने की पुरजोर मांग की। उनका कहना है कि नए पुल से लंबा चक्कर लगाना पड़ता है जिससे मरीजों, छात्रों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। पुराने पुल के पास ही स्टेशन मुख्यालय और कैंटीन है, जहां पूर्व सैनिकों को नियमित जाना होता है। एसोसिएशन ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह इस मांग पर पुनर्विचार करे और उचित कदम उठाए।
वहीं बैठक में उपराज्यपाल द्वारा लेफ्टिनेंट गवर्नर सैनिक सहायता केंद्र की स्थापना की सराहना की गई, लेकिन साथ ही यह मांग भी रखी गई कि इसमें पूर्व सैनिकों को भी शामिल किया जाए ताकि उनकी शिकायतों का भी समयबद्ध निवारण हो सके।
बैठक का संचालन कैप्टन मनी राम भगत (महासचिव) ने किया, जिन्होंने पिछले माह की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित प्रमुख लोगों में कैप्टन संतोष शर्मा, जुगराज गुप्ता, राजिंदर सिंह, करण सिंह, पुरण चंद, प्यारा सिंह, मदन लाल, एके मल्होत्रा सहित कई वरिष्ठ पूर्व सैनिक शामिल रहे।