फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सेना अधिकारी ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति के बारे में छात्रों को जानकारी दी

विज्ञापन
jammu kashmir news
पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल सोहल में एनसीसी इकाई को लेक्चर देते सैन्य अधिकारी। - फोटो : akhnoor news
अखनूर। शुक्रवार को सोहल स्कूल में एनसीसी इकाई की तरफ से एक प्रभावशाली परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारी ने विद्यार्थियों को ''''''''ऑपरेशन सिंदूर'''''''' के विषय में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेना अधिकारी ने ''''''''ऑपरेशन सिंदूर'''''''' की रणनीति, सफलता और इसके पीछे के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे भी राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तैयार रहें। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि एनसीसी जैसी संस्थाएं युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी अधिकारी विक्रमजीत सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने परेड के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सेना अधिकारियों से प्रेरणा लेकर देश सेवा में योगदान देने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन ने सेना अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को न केवल प्रेरित करते हैं बल्कि उन्हें जागरूक नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed