{"_id":"6a1f4088e27d331f760537b9","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-165-1-sjam1004-106048-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिले में मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिले में मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से नुकसान
Wed, 03 Jun 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तहसील में मंगलवार देर शाम को मूसलाधार बारिश एंव तूफाल से क्षतिग्रस्त गांव मनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में मंगलवार देर शाम को मूसलाधार बारिश एवं ओलावृष्टि ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलाई। इस दौरान जिले की मंडी तहसील के कई क्षेत्रों में मूसलाधार, ओलावृष्टि के साथ हवाओं और तूफान ने सड़कों एवं इमारतों को नुकसान पहुंचाया। इससे संपति को भारी क्षति पहुंची और विभिन्न गांवों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार सरकारी मिडिल स्कूल घोड़ानेक की इमारत, गांव मरनोट का झूला पुल, मंडी सावजियां एंव मंडी लोरन सड़क पर कुछ स्थानों पर नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से बिजली ढांचा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस बीच बारिश से नुकसान की सूचना मिलते ही तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन, राजस्व अधिकारियों और फील्ड स्टाफ की टीम के साथ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकल गए और स्थिति का जायजा लिया। राजस्व अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता के निर्देश दिए।