फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए नए वीडीजी सदस्यों को मिलेंगे आधुनिक हथियार

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। बीडीजी सदस्यों को सम्मानित करते पुलिस निदेशक
अरनिया। सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए नए वीडीजी सदस्यों को आधुनिक हथियार दिए जाएंगे। डीजीपी आरआर स्वैन ने सीमा क्षेत्र के दौरा के दौरान कहा कि 15 वीडीजी सदस्यों का समूह सीमा की निगरानी करेगा।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि दौरे का उद्देश्य वीडीजी सदस्यों के साथ नजदीकी बढ़ाना और उन्हें घुसपैठ रोकने के लिए मजबूत बनाना है। वीडीजी सदस्य पुलिस के साथ मिलकर घुसपैठ रोकने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब सीमांत क्षेत्र के युवाओं के साथ मिलकर दुश्मनों के खिलाफ मुसीबत खड़ी करनी है। उन्होंने अरनिया थाने के तहत आते आदर्श गांव आल्हा में वीडीजी सदस्यों की बैठक में सवाल सुने और उनका जवाब दिया। उन्होंने वीडीजी सदस्यों को रात में गश्त करने में सहयोगी यंत्र और बेहतर कार्य करने पर इनाम देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीडीजी सदस्यों का मुख्य कार्य स्वैच्छिक सेवा करना है। मगर बेहतर सेवाएं देने पर उनको स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) या फिर कांस्टेबल का अधिकार दिया जा सकता है। वीडीजी सदस्यों को सीमा तक काम करने का मौका दिया जाएगा। किसी भी संदिग्ध सूचना के बाद पुलिस, वीडीजी और बीएसएफ मिलकर काम करेंगे। आतंकवादियों की संख्या सीमित रह गई है। सुरक्षाबल उन्हें ढूंढ-ढूंढकर मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 वीडीजी सदस्य प्रमाण पत्र और नकद राशि से सम्मानित
आदर्श गांव आल्हा में डीजीपी ने बेहतर सेवा देने पर 10 वीडीजी सदस्यों को प्रमाण पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्र के लोगों को वीडीजी में स्वैच्छिक शामिल होने के लिए कहा। गांव की पंचायत और अन्य कमेटी की तरफ से ही बीडीजी सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए जाएं। इसके उपरांत उनकी सेवा के लिए पुलिस विभाग की तरफ से मुहर लगाई जाएगी। बेहतर सेवा देने पर वीडीजी सदस्यों को 10 लाख रुपए तक का मुआवजा भी दिया जाएगा। गांव आल्हा के आसपास के क्षेत्र से 28 लोगों ने अपना नाम वीडीजी के लिए दिया।

डीजीपी ने सीमावर्ती तहसील का किया दौरा
सांबा। जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में डीजीपी आरआर स्वैन ने दौरा किया व वीडीजी सदस्यों के साथ बातचीत कर उन्हें पुलिस की मदद करने को कहा। डीजीपी ने कहा कि हमारे सामने हमेशा सुरंग बनाने से रोकने और नदी के रास्ते से घुसपैठ रोकने की चुनौती रही है। मगर सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों का उन्हें फायदा मिलता है। संवाद

अरनिया। बीडीजी सदस्यों को सम्मानित करते पुलिस निदेशक

अरनिया। बीडीजी सदस्यों को सम्मानित करते पुलिस निदेशक

अरनिया। बीडीजी सदस्यों को सम्मानित करते पुलिस निदेशक

अरनिया। बीडीजी सदस्यों को सम्मानित करते पुलिस निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed