{"_id":"669062a8678129ea3a0aeca4","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-jmu1040-398271-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विजयपुर कस्बे की नहर गंदगी से पटी, विभाग पानी भी नहीं छोड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विजयपुर कस्बे की नहर गंदगी से पटी, विभाग पानी भी नहीं छोड़ रहा
विज्ञापन
विजयपुर: कस्बे के वार्ड 11, 12 से गुजरती रावी तवी इरिगेशन की नहर जो गंदगी से भरी हुई है
विजयपुर। कस्बे के वार्ड 11, 12 से गुजरती रावी तवी इरिगेशन की नहर गंदगी से भरी हुई है। नहर की सफाई को लेकर न ही नगर पालिका संजीदा है न ही नहर विभाग। नहर में गंदगी होने से स्थानीय लोगों में दोनों विभागो के खिलाफ रोष है।
स्थानीय निवासी बबल गुप्ता, मेहर सिंह, काला राम का कहना है कि नहर में अकसर गंदगी रहती है। बड़ी-बड़ी जंगली झाड़ियां हैं। उन्होंने कहा, कस्बे के घरों को पानी की अधिकतर पाइप लाइन नहर से जुड़ी हैं। विभाग नहर में सफाई करवाने के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति करता है। लोगो ने कहा, बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। नहर में गंदगी से बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है।
स्थानीय लोगो ने कहा, नहर में पानी भी नहीं है। विभाग अपनी मर्जी से पानी छोड़ता है। जरूरत के अनुसार पानी न मिलने से किसानों को भी खेती करने में समस्या रहती है। विजयपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दीपक पंगोत्रा ने कहा, नहर में गंदगी को लेकर हमने कई बार विभाग को भी बताया। पिछले ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में भी इस समस्या को उठाया गया, मगर नहरी विभाग के अधिकारी गैर हाजिर रहे उन्होंने कहा डीसी सांबा को इस बाबत अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई असर नहीं हुआ। स्थानीय लोगो ने मांग की कि जल्द नहर में सफाई अभियान चलाया जाए। नहर में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में नगरपालिका विजयपुर की ईओ राजनीता शर्मा से बात की तो उनका कहना है कि उन्होंने हाल ही में ईओ विजयपुर का पदभार संभाला है। हमने नहर का दौरा भी किया था। नहर में जल्द सफाई अभियान शुरू कराया जाएगा। आने वाले दिनों में प्लान बनाकर नहर के साथ-साथ नाले का निर्माण किया जाएगा। कस्बे के लोगों के घर की पाइपों को नाले में डाला जाएगा।