{"_id":"6a0b771ecc18c72c060a4b23","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-jmu1038-916099-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 12वें वार्षिक जागरण से पूर्व विशाल भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 12वें वार्षिक जागरण से पूर्व विशाल भंडारे का आयोजन
Tue, 19 May 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 19 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर जागरण से पूर्व भंडारे का आयोजन
कठुआ। वार्ड नंबर 17 मेंं होने वाले 12वें वार्षिक माता वैष्णो जागरण से पूर्व सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मां वैष्णवी जागरण समिति की ओर से इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसमें महामाई की आरती के साथ कंजक पूजन किया गया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ भंडारा दोपहर तीन बजे तक चलता रहा।
आयोजक गगन गुप्ता ने बताया कि मां के भक्तों के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को विशाल माता जागरण का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक राजू विजयपुरिया और सन्नी अटवाल महामाई का गुणगान करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद