{"_id":"6874075a43617a1bcc0156fb","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-jam1005-660120-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर टोल प्लाजा का विरोध, जेसीबी से पिलर गिराने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर टोल प्लाजा का विरोध, जेसीबी से पिलर गिराने की कोशिश
विज्ञापन
सुआ नंबर एक के पास जेसीबी से पिलर तोड़ते युवा राजपूत सभा के सदस्य।
- फोटो : mishriwala news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रीवाला। अखनूर में सुआ नंबर एक के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के खिलाफ रविवार को युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। उन्होंने प्लाजा के ढांचे को हटाने के साथ जेसीबी से पिलर गिराने की कोशिश की।
प्रदर्शन को देखते हुए टोल प्लाजा पर जेसीबी से काम करने वाले कर्मचारी भाग गए। काम रुकवा दिया गया। सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा, यह कदम हाल ही में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चाैधरी की टिप्पणी के जवाब में उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले टोल प्लाजा को शुरू नहीं होने देंगे। सभा के पूर्व अध्यक्ष हैप्पी सिंह और विक्रम सिंह ने कहा कि हम लोगों के हितों के साथ हैं। टोल प्लाजा से स्थानीय लोगों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। पहले से ही जम्मू कश्मीर में इतने टोल प्लाजा चल रहे हैं। सरकार ऐसे टोल प्लाजा को न खोले। सरकार रोजगार देने में विफल रही है, लेकिन ऐसे टोल प्लाजा को बढ़ावा देकर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यह प्रदर्शन सामान्य रूप से था, लेकिन सरकार अगर अड़िग रही तो आगामी आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इससे पहले विरोध के बाद सरोर टोल प्लाजा हटाया गया था
सरोर टोल प्लाजा पर पहले भी कई बार प्रदर्शन किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने इसे हटा लिया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री ने तंज करते हुए कहा था कि वो कहां गए जो टोल प्लाजा बंद करवा रहे थे। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।