फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: वॉलीबाल में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे अरनिया के जानम

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। जम्मू जिले के सीमावर्ती कस्बे अरनिया के युवा वॉलीबाल खिलाड़ी साहिब कलेर उर्फ जानम ने महज 16 साल की उम्र में ही खेल जगत में अपनी पहचान बना ली है। जानम अरनिया हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। वह वॉलीबाल में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते सेना ने दो बार नौकरी का ऑफर दिया है और उनका खेलो इंडिया के लिए नाम भी भेजा गया है। अब चयन होना बाकी है।
विज्ञापन

जानम ने जम्मू-कश्मीर की तरफ से छह बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है और अंडर-17 तथा अंडर-19 वर्ग में भी खेल चुके हैं। अब तक उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य और राज्य स्तर पर दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

वॉलीबाल के प्रति उनका लगाव इतना गहरा है कि शुरुआती दिनों में वे अरनिया से 50 किलोमीटर का सफर तय करके जम्मू स्टेडियम में अभ्यास करने जाते रहे हैं।
जानम के प्रदर्शन ने उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) तक पहुंचाया। समर कैंप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद कोच नरेश कुमार ने साई में उनके चयन का आग्रह किया। साई में चयन के बाद से जानम ने वॉलीबाल में अपना लोहा मनवाया है और वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी कड़ी टक्कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई के कोच प्रतीक कुमार ने जानम के बारे में बताया, जानम वॉलीबाल में रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वे अनुशासित, समयनिष्ठ और समर्पित हैं। खेल के दौरान वे मानसिक संतुलन बनाए रखते हैं और गलतियों को तुरंत सुधार लेते हैं। जानम अटैकर की पोजीशन में खेलते हैं और हर मैच के लिए अलग रणनीति तैयार करते हैं।

जानम का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और वे आने वाले समय में वॉलीबाल जगत में और ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed