फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: रैली के चलते शहर थमा, तपती धूप में परेशान हुए यात्री, ठप रहा छोटा कारोबार

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। नशा विरोधी रैली के दौरान सांबा शहर में लागू ट्रैफिक प्रतिबंधों का सीधा असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर पड़ा। मुख्य चौक और आसपास के क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह बंद रखा गया।
विज्ञापन


बसों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जबकि देहाती इलाकों की ओर जाने वाले यात्री वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। इसके चलते यात्रियों को तपती धूप में लंबा इंतजार करना पड़ा। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाकर आजीविका चलाने वाले लोगों की रोजी पर भी असर पड़ा। प्रशासन द्वारा उन्हें दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी गई।
स्थानीय विक्रेताओं देशराज, बलदेव और टेकचंद ने बताया कि वे रैली के कारण अपनी सब्जी और फलों की दुकान नहीं लगा सके। स्थानीय लोगों ने आयोजन स्थल को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के बड़े कार्यक्रम भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर किसी स्टेडियम या सरकारी परिसर में आयोजित किए जाने चाहिएं ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed