फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Ruckus after rumors of another tunnel in Pansar on IB 

जम्मू-कश्मीरः आईबी पर पानसर में एक और सुरंग होने की अफवाह के बाद मचा हड़कंप

Mon, 18 Jan 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir news: Ruckus after rumors of another tunnel in Pansar on IB 
bsf detects a tunnel along International Border in Hiranagar sector of Kathua jammu kashmir few days ago - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर के बोबिया में 13 जनवरी को पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग का पर्दाफाश हुआ था।  उसके बाद से सुरंगों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। 13 जनवरी को एक और सुरंग मिलने की अफवाह सामने आई थी तो वहीं रविवार सुबह सीमावर्ती गांव पानसर के नजदीक तारबंदी के पास सुरंग मिलने की अपुष्ट जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पिछले साल 20 जून को इसी इलाके में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से हथियारों के साथ भेजे गए एक ड्रोन को मार गिराया था। किसी भी सुरक्षा अधिकारी ने सीमा पर एक ओर सुरंग मिलने की पुष्टि नहीं की है। अज्ञात सुरंग मिलने कह जगह पर बीएसएफ ने किसी भी एजेंसी के लोगों को नहीं जाने दिया । यहां तक कि पुलिस अधिकारियों को भी रोक दिया गया। जो लोग इस इलाके में रोजाना अपने खेतों में जाते हैं उन्हें भी अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजबाग थाना के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने बीएसएफ के अधिकारियों से बात कर उस जगह का जायजा लेने की अनुमति मांगी जहां सुरंग की जानकारी थी, लेकिन बीएसएफ अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देकर नहीं जाने दिया। बख्तरबंद गाड़ी उपलब्ध कराने को भी मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जिस वक्त सुरक्षा एजेंसियां इस इलाके में माथापच्ची कर रही थीं उस वक्त डीजी बीएसएफ पानसर पोस्ट पर मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि बोबिया इलाके में सुरंग मिलने से पहले इलाके में कोई सुरंग होने के इनपुट्स लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों को लगातार मिल रहे थे। जिसे आखिरकार बीएसएफ के सतर्क जवानों ने खोज ही लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed