{"_id":"60c26f7e8ebc3ed709513158","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-jmu2370558100","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब
भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। वीरवार शाम को ही मौसम ने करवट बदल ली थी। तेज हवाओं के साथ बादल बरसे तो लोगों ने चैन की सांस ली। क्षेत्र में 10 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई।
क्षेत्र में वीरवार रात 9 बजे बारिश शुरू हुई। साथ ही 10 मिनट तक ओलावृष्टि भी होती रही। पिछले कई दिनो से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही शाम को मौसम सुहावना हुआ तो लोगों के चेहरे खिल उठे। तेज हवाओं से उमस से छुटकारा मिला। रात 9 बजे बारिश शुरू हुई तो कई लोग घरों की छतों पर नहाते दिखे। आधा घंटा तक बादल बरसते रहे।
मरालिया पंचायत की सरपंच अंजू रानी ने कहा कि मौसम ने जिस तरीके से करवट ली थी, उससे तो लग रहा था कि बारिश ठीक होगी, लेकिन जितनी होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हुई। हालांकि बारिश और तेज हवाओं से सुहावने मौसम से गर्मी से जरूर राहत मिली है। पंच मनमोहन कुमार का कहना है कि शुक्रवार को भी बारिश के आसार लग रहे हैं। अगर बादल बरसते हैं तो और राहत मिलेगी।