फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

दोस्त को जम्मू छोड़कर लौट रहे दो युवकों की कार नहर में गिरी, दोनों की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
मीरां साहिब। दोस्त को जम्मू छोड़कर घर लौट रहे दो युवकों की कार रणबीर नहर में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना मरालिया-कोटली मिया फत्ता सड़क मार्ग पर बुधवार रात करीब एक बजे की है। लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला। जीएमसी जम्मू पहुंचाने पर इन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। दोनों युवकों की पहचान इंद्रपाल सिंह उर्फ लवली (33) और बलविंदर सिंह उर्फ छोटू (29) निवासी प्रताप सिंह ललयाना (बिश्नाह) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों के हवाले कर दिए। वीरवार दोपहर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोनों युवक इंद्रपाल सिंह और बलविंदर सिंह बुधवार रात अपने दोस्त को स्विफ्ट डिजायर कार में जम्मू छोड़ने आए थे। वापस लौटते समय मरालिया-कोटली मिया फत्ता सड़क मार्ग पर कार बेकाबू होकर रणबीर नहर में जा गिरी। कार जब नहर में गिरी तो जोर का धमाका हुआ। इसकी आवाज जब आसपास रहने वाले गुज्जर समुदाय ने सुनी तो पहले तो उन्हें कुछ पता नहीं चला। लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि नहर में कार जा गिरी है। कुछ लोगों ने नहर में छलांग लगाकर युवकों को बचाने की कोशिश की। कार का शीशा तोड़ा। मीरां साहिब थाना पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। दोनों को तुरंत जीएमसी जम्मू लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस जगह पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed