{"_id":"606a1c858ebc3e8d1853d2c1","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-jmu2327531171","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और बेरोजगारी की मार से देश भर के लोग बेहाल : भल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और बेरोजगारी की मार से देश भर के लोग बेहाल : भल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। केंद्र की भाजपा सरकार की महंगाई व बेरोजगारी की मार से पूरे देश के लोग बेहाल हैं। लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने आज ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि देश का हर नागरिक परेशान है। तेल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। यह बातें पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रमण भल्ला ने कही। वह रविवार को आरएस पुरा ब्लॉक के गांव चक्क बाला में कांग्रेस नेता कर्ण भगत की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस ग्राम सभा को संबोधित कर रहे थे।
भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। गरीब परिवारों के लिए तो दो वक्त की रोटी कमाना भी मुश्किल हो गया है। पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। सरकार उज्ज्वला योजना के तहत लोगों में मुफ्त गैस सिलेंडर बाट कर वाहवाही लूट रही थी, लेकिन अब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से उनके लिए इसे भरवाना मुश्किल हो रहा है। केंद्र सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए कि लोगों अब खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ियां जलानी पड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को इस उम्मीद के साथ वोट दिए थे कि यह पार्टी आम जनता को कोई राहत देगी, लेकिन अब सभी वर्गो के लोग परेशान हो गए हैं। जिनकी नौकरिया लगी थीं, उनकी चली गईं और पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बढ़ाई थी। अब तो महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान तो जनता से बड़े बड़े वादे करते हैं, लेकिन उसके बाद अच्छे दिन के नाम पर महंगाई की आग में जनता को झोक रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को यूटी बनाकर तो डोगरों की पहचान ही खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई व भाजपा विरोधी नीतियों के चलते पिछले 45 दिनों से सड़कों पर है। कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाए और साथ ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापिस दे, बेरोजगारों को रोजगार दे और विकास के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही हालत रहे तो कांग्रेस अपना आंदोलन सरकार के खिलाफ जारी रखेगी।
विज्ञापन
भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही : भगत
कांग्रेस नेता कर्ण भगत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण सीमांत क्षेत्र के किसानों के अलावा हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही धर्म व जाति के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह किया है लेकिन अब लोग जान चुके हैं। अब लोग भाजपा को आने वाले चुनाव में पूरा जवाब देंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नीजर कुंदन, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान हरि सिहं, राज्य कांग्रेस महासचिव मनमोहन सिंह, राज्य सचिव पवन रैना, युवा कांग्रेस राज्य प्रधान उदय भानू चिब, जिला उपप्रधान व सरपंच रविंद्र सिंह, जिला ग्रामीण उप प्रधान चौ. मोहन सिंह, एनएसयूआई राज्य प्रधान सन्नी परिहार, सुनील दत्त आदि ने भी अपने विचार रखे।