आरएस पुरा। टांसपोर्ट विभाग व पुलिस की तरफ से बुधवार को अभियान चलाया गया। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर गांव कोटली शाह दौला के पास लगाए नाके पर ट्रिप्पल राइडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के 24 चालान काटे गए। साथ ही 23 वाहन जब्त किए गए। एक लाख तीस हजार रुपये मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।
तहसीलदार आरएस पुरा ने कहा कि टांसपोर्ट विभाग के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया, ताकि आए दिन घट रही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को उनके अभिभावक वाहन न दें । एआरटीओ मोहम्मद सलीम ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार जम्मू जिले में नियमों की अनदेखी करने पर वाहन चालकों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। लोगो को भी प्रशासन से सहयोग करने को कहा गया।