फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा। उप जिला अस्पताल आरएस पुरा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से उपचार करवाने के लिए आने वाले रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में नाक, कान, चमड़ी व सर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवा उपलब्ध नहीं है। एमरजेंसी में रात को एक ही डॉक्टर की सेवा उपलब्ध होने पर यहां आने वाले रोगियों का सही उपचार नहीं हो रहा। ओपीडी का समय चार बजे तक होने पर रात को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा नहीं मिलने पर लोगों को गैर सरकारी अस्पताल में जाकर उपचार करवाना पड़ता है। चार बजे के बाद अगर किसी रोगी का टेस्ट करवाना हो तो बाजार में जाना पड़ता है। अस्पताल में सुविधा तो है पर डाॅक्टर नहीं होने पर दिक्कत होने पर अन्य जगह जाकर उपचार करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

उपचार के लिए अस्पताल में आए इन्द्रजीत का कहना है कि दांतों के डॉक्टर भी शाम चार बजे के बाद उपलब्ध नहीं होते हैं। दर्शन चौहान का कहना है कि रात के समय कोई दुर्घटना घटने पर अधिकतर लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज में भेजा जाता है। अस्पताल में ब्लड बैंक न होने पर कई बार लोगों को जान तक गंवानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि तीन विधानसभा के अधीन ढाई लाख लोगों की आबादी होने पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल खुद बीमार होने पर लोगों को कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

भारत भूषण का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे दो डाॅक्टरों को नियुक्त किया जाए ताकि उपचार करवाए जाने के लिए यहां पहुंचने वाले रोगियों को हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सर्जन डॉक्टर के स्थानांतरण होने पर पद खाली पड़ा है।नाक, कान व चमड़ी रोग की पोस्ट नहीं होने पर दिक्कत है, जिसके लिए विभाग को लिखा गया है।
-डॉ. मोनिका कोतवाल, मेडिकल अधिकारी, आरएस पुरा ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed