{"_id":"6083199b8ebc3e8d3a6ee3a1","slug":"jammu-kashmir-news-reasi-news-jmu2340573121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी में विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण, तीन दुकानदारों को 5 हजार जुर्मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण, तीन दुकानदारों को 5 हजार जुर्मना
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी ने शुक्रवार को नगर के मुख्य बस अडडे तथा उसके आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन कार्रवाई जारी रही। टीम ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर लगाए सामान को हटाया। तीन दुकानदारों को पांच हजार रुपये जुर्माना भी किया गया।
म्युनिसिपल कमेटी की टीम चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, डिप्टी चेयरमैन योगराज रैना, तहसीलदार मुंशी राम, एसएचओ सुमित शर्मा के साथ बस अड्डे पहुंची। सबसे पहले तहसीलदार कार्यालय के सामने सड़क पर बैठे सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। वहां से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी। मौके पर तीन दुकानदारों को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
लड़को के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के पास गन्नेे का रस बेचने वाली एक रेहडी को उठाते समय भी काफी हल्ला मचा। रेहड़ी मालिक ने कहा कि उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है, वह पिछले तीन महीनों से कमेटी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन चेयरमैन व एग्जीक्यूटिव अफसर उनकी बात को अनसुना कर रहे हैं। सुलभ शौचालय के पास एक दुकानदार का तिरपाल हटाने पर भी काफी कहासुनी हुई। दुकानदार ने कार्रवाई को अनुचित बताया। दुकानदार विशाल ने कहा कि उनसे हर महीने कमेटी का खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर रुपए ले जाता है। अभी हाल ही में बंद करने पर उन पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि मौके पर मौजूद खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर फारूक अहमद ने सभी आरोपों को नकारा। चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को अपना अवैध सामान हटाने की चेतावनी पहले से ही जारी की है, बावजूद इसके कुछ दुकानदार अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हं,ै जिन पर हर संभव कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चार दिन तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगे
म्युनिसिपल कमेटी की कार्रवाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद तथा कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगे। रेहड़ी वालों ने कहा कि चेयरमैन भाजपा पार्टी के साथ ताल्लुक रखते हैं, वह लोगों की भावानाओं का ध्यान नहीं रख रहे हैं, उन्हें आम लोगों की कोई परवाह नहीं है। रोजाना रेहड़ी फड़ी लगा कर आजीविका चलाने वालों को ही तंग किया जाता है। बस अड्डे पर बने शापिंग कांपलेक्स में स्थानीय रसूखदारों ने दुकानें खरीदी हैं, लेकिन दुकानों के बाहर पैदल चलने वाले फुटपाथ पर भी उन्होंने दुकानें खोल रखी हैं जिन पर कार्रवाई नहीं की जा रही।